किसानों के हितो में निर्णय


विदिशा | राज्य सरकार द्वारा किसानो के हितों में लिए गए निर्णयो की जानकारी देते हुए सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक  श्री केके द्विवेदी ने बताया कि विदिशा जिले के 199 गेंहू उपार्जन केन्द्रों के द्वारा किसानो की उपार्जन राशि में से आधी राशि की कटौत्री की गई थी यह राशि किसानो के खातो में नही आने के कारण 31 मई को जिले के लगभग 12 हजार किसानों की राशि 70 करोड के डिफाल्टर हो रहे थे डिफाल्टर होने से किसानों को 11 प्रतिशत ब्याज लग रहा था।
    किसानों के हितो में सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन किसानो के ऋण की कटौती हुई है वे किसान कटौती की राशि के बराबर राशि का चेक समिति को दे देते है तो किसान डिफाल्टर नही माने जाएंगे और उन्हें ब्याज नही लगेगा। साथ ही कृषि कार्यो हेतु नया ऋण भी मिल जाएगा।