नई दिल्ली. देश की टॉप-20 स्मार्ट सिटीज को सबसे पिछड़े 20 शहरों को स्मार्ट बनाने में मदद करने का जिम्मा सौंपा गया है। इन्हें सिस्टर सिटी नाम दिया गया है। सिस्टर सिटी को 100 दिन में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का चैलेंज दिया गया है। सिस्टर सिटी की जोड़ियां बनाने में उनकी समान विशेषताओं का ध्यान रखा गया है। किसी एक प्रदेश की राजधानी काे किसी दूसरे राज्य की राजधानी से जोड़ा गया है। पहाड़ी शहर को दूसरे राज्य के किसी पहाड़ी शहर, तटीय शहर को तटीय शहर, औद्योगिक शहर को औद्योगिक शहर से जोड़ा गया है। इसी तरह शिक्षा-स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के लिए मशहूर शहरों को भी वैसे ही शहरों के साथ जोड़ा गया है।