प्रेमिका ने किया हंगामा


ग्वालियर। प्रेमी की बेवफाई से नाराज युवती विदिशा से सीधे ग्वालियर में उसकी शादी में पहुंची। उसने शादी समारोह में हंगामा खड़ा कर दिया। वहां मौजूद लोगों को बताया  कि युवक छह साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। 
युवती ने यह भी बताया कि छह साल पहले उसकी मुलाकात लोकेश डागा से हुई थी। लोकेश से संपर्क में आने के बाद दोनों एक दूसरे प्यार करने लगे। लोकेश ने उसे शादी का झांसा दिया और साथ रखने लगा। जबकि पिछले  साल भर से वह उसे नजर अंदाज करने लगा। तभी उसे पता चला कि लोकेश ने चोरी-छुपे सगाई कर ली है। इसके साथ ही ग्वालियर में 9 फरवरी को शादी भी कर रहा है। मेला ग्राउंड में आयोजित शादी समारोह में विदिशा से युवती पहुंच गई। उसने सभी को लोकेश और उसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को उसने बताया कि विदिशा में उसने लोकेश के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद भी वह पुलिस को गुमराह कर दूसरी शादी कर रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।