भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

 



 


ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में एक भतीजे ने अपनी चाची के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मुरार थाना पुलिस ने बताया कि एमएच चैराहा निवासी 27 वर्षीय महिला ने शिकायत की उसका पति आर्मी मं पदस्थ है और अक्सर ड्यूटी बाहर रहने के कारण वह अकेली रहती है। एक साल पहले उसके पति के भाई का बेटा उनके घर आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया, साथ ही धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी और लोकलाज के चलते वह शांत रही तो आरोपी लगातार उसका शोषण किया। अब जब उसका शोषण असहनीज हो गया तो उसने अपने पति को इसकी शिकायत की। मामले का पता चलते ही पति उसे लेकर थाने पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।