कांग्रेस की तरह कमल दल पार्टी में भी राज्यसभा के लिए जोर आजमाईश चल रही है। प्रदेश से राज्य सभा की तीन सीटें मार्च-अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। इसमें से समीकरण के हिसाब से एक सीट कांग्रेस और दो सीट भाजपा के पास जानी है।
निवृतमान हो रहे प्रभात झा ने अपनी पुनः दावेदारी के लिए अपने समीकरण फिट कर कर लिये हैं। उन्होने संगठन में अपनी योग्यता से अपना वजूद स्थापित कर लिया है, वह संघ और आलाकमान दोनों के नजदीक हैं। पार्टी के नये अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीमो से भी उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं, वह संघ प्रमुख के भी करीब हैं इसी कारण राजनैतिक प्रेक्षक उनकी दावेदारी मजबूत मान रहे हैं।
भाजपा में भी राज्यसभा को जोर आजमाईश
• Aftab Khan